फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prostitution racket running in a hotel and juice shop busted, eight women arrested

Rohtak News: होटल व जूस की दुकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ महिलाएं पकड़ीं

Sat, 12 Jul 2025 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prostitution racket running in a hotel and juice shop busted, eight women arrested
रोहतक में अप्पू घर के पास देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गईं युवतियों को ले जाती पुलिस। संवाद
रोहतक। शहर में लघु सचिवालय के आधा किलोमीटर के दायरे में दिनदहाड़े होटल व जूस की दुकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया है। डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया के नेतृत्व में एक घंटे के अंतराल में दोनों जगह दबिश देकर आठ महिलाओं को हिरासत में लिया। जूस की दुकान से जहां एक महिला तो होटल से सात महिलाएं पकड़ी गईं। आर्य नगर थाने में दूसरे राज्यों से लाने वाली एक महिला व जूस काॅर्नर संचालक सहित तीन के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रवि खुंडिया ने बताया कि डीएलएफ कॉलोनी में जूस की दुकान व अप्पू घर स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिली। आर्य नगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार की। टीम ने एक बाहरी युवक को फर्जी ग्राहक बनाकर जूस की दुकान पर भेजा।
विज्ञापन

यहां एक महिला मिली। उसी के इशारे पर सामान्य लोगों की तरह खड़ी पुलिस टीम ने महिला, जूस काॅर्नर संचालक व एक अन्य को काबू कर लिया। तीनों को पकड़कर आर्य नगर थाने में ले जाया गया। इसके बाद टीम अप्पू घर के पास एक होटल में पहुंची और देह व्यापार के आरोप में सात महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बोली, मैं तो अपनी दोस्त से मिलने आई थी
होटल से हिरासत में ली गईं सात महिलाओं में एक महिला बच्चे को साथ लिए हुए थी। पूछने पर महिला ने बताया कि वह तो अपनी दोस्त महिला के साथ होटल में आई थी। यहां कोई पुरुष नहीं था, इसके बावजूद पुलिस सभी को साथ लेकर जा रही है।
पूछताछ में पता चला कि महिलाएं यूपी के गोरखपुर, बिहार के मुजफ्फरपुर व दिल्ली की रहने वाली हैं और रोहतक में किराये पर कमरे लेकर रह रही हैं। एक महिला उनको देह व्यापार करवाने के लिए होटल में लेकर आई थी।
..................................
तीन माह पहले युवतियों से जबरन काम करा रहे थे होटल संचालक

पुलिस ने तीन माह पहले होटल के एक कमरे से तीन युवतियों को मुक्त कराया था। इनसे होटल संचालक जबरन काम करा रहे थे। उनको एक-दो दिन के लिए बुलाया जाता था, लेकिन 15 दिन से अधिक का समय बीत गया था।
युवतियों ने बताया कि आरोपी 5 से 10 हजार रुपये वसूलते थे, लेकिन उनको 500 से 800 रुपये ही दिन के देते थे जबकि होटल संचालक 8 से 10 ग्राहकों को रोज बुलाते थे।
-------------
रोहतक में एक माह में तीसरी कार्रवाई
पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ रोहतक में एक माह में तीसरी कार्रवाई की है। 12 अप्रैल को दिल्ली रोड स्थित एक होटल से तीन युवतियों को मुक्त कराया था। मोरखेड़ी गांव निवासी होटल संचालक अनिल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। 19 अप्रैल को दिल्ली रोड स्थित मसाज सेंटर और स्पा पार्लर पर छापा डालकर तीन युवतियों को मुक्त कराया, जबकि दो युवक व दो युवतियों को छुड़वाया गया। वहीं, पुलिस के रडार पर और भी कई होटल हैं।

वर्जन
होटल से सात महिलाओं व जूस काॅर्नर से एक महिला सहित तीन लोगों को काबू किया गया। फिलहाल होटल से हिरासत में ली गई एक महिला सहित चार के खिलाफ देह व्यापार कराने का केस दर्ज किया गया है। महिला पर आरोप है कि वह दूसरी छह महिलाओं को देह व्यापार के लिए लाई थी। महिलाओं के शनिवार को अदालत में बयान दर्ज करवाए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- एसआई बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना आर्य नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed