फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Propaganda by opponents cannot become a hindrance in victory: Kundu

विरोधियों का दुष्प्रचार नहीं बन सकता जीत में बाधा : कुंडू

Thu, 19 Sep 2024 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Propaganda by opponents cannot become a hindrance in victory: Kundu
महम। हजपा सुप्रीमो व विधायक बलराज कुंडू का कहना है कि विधानसभा चुनाव में विरोधियों का दुष्प्रचार उनकी जीत में बाधा नहीं बन सकता। 36 बिरादरी का समर्थन उनको मिल रहा है। कुंडू बुधवार को बेडवा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कुंडू ने कहा, उन्होंने किसान, मजदूर व बेरोजगारों सहित अन्य वर्ग के हकोंं की आवाज को सड़क से लेकर विधानसभा भवन तक उठाई है। डेढ़ दशक से हलकावासियों के साथ सुख-दुख में खड़े रहे हैं। यहीं कारण है कि आज महम हलके सहित बेडवा गांव की 36 बिरादरी के लोग उनके साथ खड़े हुए हैं। महम हलके की जनता के मिल रहे प्यार से विरोधी बोखला गए हैं, इस कारण दुष्प्रचार करने में लगे हैं। कुंडू ने कहा कि विपक्षियों के आरोपों का जवाब महम हलके की जनता 5 अक्टूबर को स्वयं ही दे देगी। क्योंकि विरोधियों ने महम के आधारभूत विकास की अपेक्षा परिवार के विकास पर ही जोर दिया है। हजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा सरकार के दमन से किसान मजदूर सहित प्रदेश का तमाम वर्ग नहीं बच पाया है। प्रदेश के कर्मचारी वर्ग को भाजपा नेताओं की ओर से मंच से धमकाया जा रहा है, लेकिन प्रदेश का कर्मचारी वर्ग भाजपा सरकार को चलता करने का मन बना चुका है। सरकार ने जनता से अपना विश्वास खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed