फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pro kabbadi 25 player luck shining

जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में खेले 25 खिलाड़ियों का भाग्य चमकाएगी प्रो कबड्डी

Wed, 19 Feb 2020 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
pro kabbadi 25 player luck shining
pro kabbadi 25 player luck shining
रोहतक। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा की ओर से आयोजित की गई 46वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों का भविष्य सुनहरा नजर आ रहा है। प्रो कबड्डी के जुलाई सत्र में किसी टीम की ओर से खेल कर अपना भाग्य चमका सकते हैं। इसके लिए प्रो कबड्डी के कोच व अधिकारियों ने चैंपियनशिप को अपने नजरिए से देखा है। चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाने वालों को इन्होंने अपनी टीम के लिए चुना है।
विज्ञापन

एमडीयू में हुई कबड्डी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने अपनी टीम की जीत के लिए मैच खेले। देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने जीत को लेकर पूरा जोर लगाया। इससे अलग इन खिलाड़ियों की क्षमता को कुछ आंखों ने दूर से न केवल निहारा बल्कि तोला भी। इसमें खिलाड़ी की मैदान में जूझने की पावर, हार को जीत में बदलने का दमखम, परिस्थितियों से निपटने व खेल का अंदाज हर चीज इन आंखों ने अपनी टीम को मजबूत बनाने के हिसाब से आंकी। कोच व अधिकारियों की कसौटी पर खरे उतरने वाले कुछ खिलाड़ी इन्होंने चुने हैं। इन खिलाड़ियों को प्रो कबड्डी की आने वाली लीग में मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

सात लाख से शुरू होता है पैकेज
प्रो कबड्डी में पहली बार खेल चुके खिलाड़ियों को लीग ने अच्छे पैकेज दिए। ये पैकेज सात लाख रुपये से शुरू हुए। इस बार भी इसी तरह के पैकेज दिए जाएंगे। ऐसे में नए खिलाड़ियों का भाग्य चमकना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर टीम में ले सकते हैं तीन खिलाड़ी
प्रो कबड्डी लीग में कबड्डी के धुरंधर खेलेंगे। इनके बीच नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा। लीग ने प्रत्येक में तीन खिलाड़ी लेने की व्यवस्था की है। ऐसे में करीब 25 खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है। इनमें से भी ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा से हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के नाम व अन्य जानकारी सार्वजनिक नहीं किए हैं। लीग की ओर से मार्च के अंत में लगाई जाने वाली बोली के दौरान नामों का खुलासा होगा।

चैंपियनशिप शानदार रही। यहां देशभर के युवा खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान 10 कंपनियों के सीओ व कोच बतौर चयनकर्ता यहां पहुंचे। इन्होंने अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों के नामों का चयन किया है। इन्हें फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। मार्च में खिलाड़ियों की बोली के दौरान इन्हें भी मौका दिया जाएगा।
-द्रोणाचार्य अवॉर्डी रणधीर सिंह सहरावत, कोच बैंगलुरु बुल्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed