फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Priya Bajaj Women's Strong Award from Rohtak

रोहतक की प्रिया बजाज महिला सशक्त अवॉर्ड से सम्मानित

Mon, 09 Dec 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Priya Bajaj Women's Strong Award from Rohtak
snj 7.
सशक्त नारी परिषद एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में रोहतक की प्रिया बजाज को सशक्त महिला सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिरकत की। प्रिया बजाज को अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पेंट इंडिया पिंक का अवलोकन किया गया। इसके तहत समाज में महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक कराना व उसके इलाज के हरसंभव प्रयास व मदद प्रदान करने की शपथ ली गई। इससे पहले भी प्रिया बजाज को ग्लोबल प्राइड अवॉर्ड व नेशनल न्यूट्रनियनिस्ट के अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, मुख्य इमाम डॉ. ईम्मन उमर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed