फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pressure horn will remove from Haryana Roadways buses

रोहतकः हरियाणा रोडवेज की बसों से हटेंगे प्रेशर हॉर्न, बजा तो इंस्पेक्टर पर होगी कार्रवाई

Sun, 01 Mar 2020 02:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
pressure horn will remove from Haryana Roadways buses
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली की ओर जाने वाली हरियाणा रोडवेज बसों से प्रेशर हॉर्न हटाने के लिए महानिदेशक ने आदेश जारी किए हैं। इसके बावजूद भी प्रेशर हॉर्न बजा तो इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ने हरियाणा रोडवेज के महानिदेशक का पत्र लिखा था हरियाणा की बसें आउटर रिंग रोड दिल्ली में प्रेशर हार्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रही हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के हर जिले के डिपो की बसें दिल्ली सवारियों को लेकर आवागमन करती हैं। दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए प्रेशर हॉर्न बजाने पर पाबंदी है। बावजूद इसके हरियाणा रोडवेज की बसें दिल्ली के आउटर रिंग में प्रेशर हार्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रही हैं। दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ने गंभीरता से लेते हुए हरियाणा रोडवेज महानिदेशक को प्रेशर हॉर्न पर अंकुश लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस पर महानिदेशक ने प्रदेश के प्रत्येक डिपो के महाप्रबंधक को आदेश जारी किए हैं कि प्रेशर हॉर्न पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाए, जिसके लिए जिम्मेदारियां सुनिश्चित की जाएं। इसके चलते रोहतक डिपो के महाप्रबंधक जोगेंदर रावल ने ट्रैफिक मैनेजर को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली जाने वाली बसों से प्रेशर हॉर्न हटाए जाएं। यदि आदेश के उल्लंघन की शिकायत मिली तो सीधे संबंधित कार्यनिरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed