फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparations for running Pink City buses for girl students from today

छात्राओं के लिए आज से पिंक सिटी बसें चलाने का दावा

Thu, 10 Feb 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Preparations for running Pink City buses for girl students from today
नए बस स्टैंड पर लड़कियों के लिए गुलाबी बस। फाइल फोटो।
छात्राओं के आवागमन सुविधा के लिए प्रदेश सरकार से मिली पिंक सिटी बसें रोहतक डिपो महाप्रबंधक ने वीरवार से चलाने का दावा किया है। लंबे समय से इन बसों का संचालन छात्राओं के लिए बंद पड़ा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दूरस्थ क्षेत्र की छात्राओं की सुविधा के लिए पिंक सिटी बसों का संचालन किया है। पांच पिंक सिटी बसें करीब पौने दो साल पहले रोडवेज मुख्यालय ने रोहतक डिपो में भेजी थीं। शुरुआत में इन बसों का संचालन किया गया, जिससे छात्राओं को काफी सुविधा मिली थी। कोरोना महामारी में इन बसों को एंबुलेंस बनाकर जिला चिकित्सा विभाग को सौंपा गया। कोरोना खत्म होने के बाद बसें डिपो को मिल गई और करीब चार माह पहले रोहतक डिपो ने एंबुलेंस को बस में फिर से तब्दील कर दिया। हैरानी की बात तो यह है करीब चार माह से इन बसों का संचालन छात्राओं के लिए नहीं किया जा रहा है। ये हालात तो तब है, जबकि डिपो महाप्रबंधक ट्रैफिक मैनेजर को छात्राओं के लिए सिटी बसें चलाने के आदेश कर चुके हैं।
विज्ञापन

महाप्रबंधक दलबीर फौगाट का कहना है कि प्रदेश सरकार का आदेश है कि छात्राओं की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जाए। इसको लेकर ट्रैफिक मैनेजर को कहा जा चुका है। निश्चित है वीरवार से छात्राओं के लिए सभी बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed