फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparations for Chhath festival...A request will be made to the Deputy Commissioner today to provide a way to the Ghat

Rohtak News: छठ पर्व की तैयारी...घाट पर रास्ता देने की आज उपायुक्त से लगाई जाएगी गुहार

Sun, 20 Oct 2024 09:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Chhath festival...A request will be made to the Deputy Commissioner today to provide a way to the Ghat
रोहतक।
विज्ञापन

पूर्वांचल एकता सेवा समिति की रविवार दोपहर बाद मानसरोवर पार्क में बैठक हुई। यहां छठ पर्व की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता समिति प्रधान संजीव सिंह ने की। बैठक में पूर्वांचल समाज के लोगों ने अपना सुझाव रखा व पर्व को बेहतर ढंग से मनाने पर जोर दिया। इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई हैं। यह कमेटी घाट पर व्रतियों एवं आम लोगों को आने जाने के लिए रास्ता मुहैया कराने की मांग को लेकर 21 अक्तूबर को उपायुक्त से मुलाकात करेगी।

प्रधान ने कहा कि घाट पर छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। सफाई अभियान चला दिया गया है। छठ से पहले पूरे घाट को साफ सुथरा बना दिया जाएगा। यहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ता नहीं होने से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके लिए प्रशासन रास्ता मुहैया कराए। गठित टीम रास्ता मुहैया कराने की मांग को लेकर सोमवार को उपायुक्त से मुलाकात करेगी। प्रशासन आयोजन में समाज का सहयोग करे। इससे त्योहार मनाना आसान रहेगा। इस मौके पर महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed