{"_id":"6994b21f02c01e29d80ee9b8","slug":"prajapita-brahmakumari-celebrated-shiva-jayanti-with-a-procession-rohtak-news-c-196-1-nnl1010-136231-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शोभायात्रा के साथ प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ने मनाई शिव जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शोभायात्रा के साथ प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ने मनाई शिव जयंती
विज्ञापन
फोटो 12 शहर में शोभायात्रा निकालते शिव भक्त। प्रवक्ता
नांगल चौधरी। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा की ओर से मंगलवार को शिवरात्रि उत्सव पर शहर में 23वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्षता नांगल चौधरी ब्रह्मकुमारी सेंटर इंचार्ज बीके मधु बहन ने की। माउंट आबू मुख्यालय से डॉ. सुरेश शर्मा, लौहारू से उर्मिला बहन, कनीना से ममता बहन और नारनौल क्षेत्रीय संचालिका बीके रतन दीदी समेत अनेक प्रतिनिधि शामिल हुए। संस्था के वरिष्ठ सदस्य रामोतार सैनी, मोतीलाल बंसल व साधुराम सोनी की विशेष उपस्थिति रही।
संस्था के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि शोभायात्रा में शिवलिंग की आकर्षक झांकी सजाई गई। पुरुषों ने हाथों से संस्थान की शिव प्रतीक ध्वजा लहराई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर आध्यात्मिक वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया।
यात्रा ब्रह्मकुमारी सेंटर से शुरू होकर मुकुंददास मार्ग, कोटपूतली-नारनौल रोड, निजामपुर रोड, थाना मोड़ से गांधी बाजार होते हुए पुनः ब्रह्मकुमारी सेंटर पहुंची, जहां ओम शांति शिव संदेश के साथ ध्वजारोहण किया गया।