फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Power supply will be uninterrupted, one hour extra water will be available

निर्बाध होगी विद्युत आपूर्ति, एक घंटे अतिरिक्त मिलेगा पानी

Fri, 18 Mar 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Power supply will be uninterrupted, one hour extra water will be available
रोहतक। होली के चलते शुक्रवार को पानी व बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के बंदोबस्त किए गए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई हैं। जूनियर इंजीनियर को शिकायतों के निस्तारण की मॉनीटरिंग करने को कहा गया है। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग एक घंटे अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह ने वीरवार को एसडीओ और जूनियर इंजीनियरों के साथ बैठक की। स्पष्ट निर्देश दिए त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। यदि बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिले तो तुरंत टीम मौके पर पहुंचकर सप्लाई चालू करे। इसके चलते कंट्रोल रूम पर अतिरिक्त टीम तैनात रहेगी, जो जरूरत पड़ने पर शिकायत का निस्तारण करने के लिए जाएंगी। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि जूनियर इंजीनियर कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की लगातार मॉनीटरिंग करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल रोहिल्ला ने जूनियर इंजीनियरों को निर्देश दिए कि रोस्टर के हिसाब से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में एक घंटे अतिरिक्त सप्लाई की जाए। यदि किसी इलाके में पेयजल की डिमांड आती है, तो तुरंत टैंकरों से सप्लाई की जाए। त्योहार पर लोगों को पानी को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

रोडवेज बसों का नहीं होगा संचालन
होली के चलते शुक्रवार को रोडवेज की बसों का संचालन बंद रहेगा। शाम पांच बजे के बाद बस स्टैंड पर सवारियां आती हैं, तो एक-दो बस चलेगी, वह भी चंडीगढ़ रूट की तरफ। यह जानकारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed