फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Power is not given; it has to be seized: Abhay Chautala

राज मांगने से नहीं मिला करता, छीना जाता है : अभय चौटाला

Mon, 12 Jan 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Power is not given; it has to be seized: Abhay Chautala
6.. लाढ़ोत रोड पर हुए समारोह में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते इनेलो नेता अभय चौटाला। संवाद
रोहतक। राज मांगने से नहीं मिलता, छीना जाता है। इनेलो नेता अभय ने पूर्व सीएम चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को याद करते हुए रविवार को रोहतक में यह बयान दिया। वह लाढ़ोत रोड पर हुए समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा, चौधरी ओम प्रकाश चौटाला कहते थे कि राज मांगने से नहीं मिला करता, राज तो छीना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने यहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व जजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2019 व 2024 में भी प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहती थी लेकिन 2019 में 10 सीट जीतने वाले दल के नेता भाजपा से मिल गए और 2024 में कांग्रेस के नेताओं ने लोगों की मंसा पर पानी फेरने का काम किया।
विज्ञापन

लोग चाहते थे कि भाजपा प्रदेश की सत्ता से बाहर हो लेकिन कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को 48 सीटें जिता दी और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवा दी। इसका नतीजा सबके सामने है कि प्रदेश में आज भ्रष्टाचार चरम पर है, अपराध बढ़ते जा रहे हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी कॉलेज विद्यार्थी सहित सब परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article