फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Power cuts reduced production, industrialists worried

Rohtak News: बिजली कटों ने घटाया उत्पादन, उद्योगपति चिंतित

Sat, 17 Feb 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 17 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Power cuts reduced production, industrialists worried
आईडीसी इन्डस्टरीज एसोसिएशन की मासिक बैठक में मौजूद उधोगपती । स्रोत: एसोसिएशन
रोहतक। आईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की मासिक बैठक शनिवार को हिसार रोड स्थित निजी गार्डन में हुई। इसमें उद्योगपतियों ने नियमित कामकाज के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सानेवाल ने की। साथ ही एसोसिएशन ने विभिन्न उद्योगपतियों के परिजनों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के उपप्रधान जितेंद्र बल्हारा ने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती के लिए उद्योगपतियों में रोष है। बिजली के अघोषित कटों के कारण उत्पादन में लगातार कमी आ रही है। इससे उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा बैठक में सामुदायिक केंद्र के निर्माण की मांग रखी गई। बताया गया कि इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलने के बावजूद एचएसआईआईडीसी के अधिकारी लटकाए हुए हैं। बैठक में सुरेंद्र सानेवाल, राजेंद्र बंसल, अंशुल चौधरी, जेएन शर्मा, प्रकाश आहुजा, जयभगवान बंसल, आरके गुप्ता, दीपक जैन, नसीब सिंह, नरेंद्र पहलवान, अंकुश जैन, रमेश बंसल, सुरेश बंसल, रमेश लुहाच, कैप्टन एसके माथुर, रोहित बंसल, पारस आहुजा, विकास बंसल, विनोद आहुजा, सुमित बल्हारा, अमित ब्राह्मण, जोगिंद्र बल्हारा, मिंटू मल्हौत्रा, नवदीप, राजेश चावला, ललित शर्मा व पुष्पराज चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed