फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Power cuts in the name of repair caused trouble

मरम्मत के नाम हो रही बिजली कटौती बनी परेशानी का सबब

Wed, 10 Jun 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Power cuts in the name of repair caused trouble
बिजली निगम की टीमें रोजाना मरम्मत कार्य के नाम चार से पांच घंटे बिजली कटौती कर रही हैं। आए दिन घंटों बिजली गुल रहने से लोग काफी परेशान हैं। ये हालात तब है जबकि शनिवार व रविवार को मरम्मत कार्य करने के आदेश हैं। अफसरों की साफगोई है कि लॉकडाउन की वजह से गर्मी को लेकर होने वाला मरम्मत कार्य 15 मई से शुरू हुआ। ऊपर से बार-बार मौसम बिगड़ने से रोजाना मेंटेनेंस करना पड़ रहा है। रोहतक बिजली निगम मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना 30-40 कॉलोनी अथवा एरिया में चार से पांच घंटे बिजली सप्लाई ठप कर रहा है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से फॉल्ट और फ्यूज उड़ने की वजह से भी बिजली सप्लाई ठप की जा रही है। जबकि हरियाणा बिजली निगम के अधिकारी कई बार स्पष्ट आदेश जारी कर चुके हैं कि शनिवार और रविवार के अलावा किसी भी दिन मरम्मत कार्य नहीं किया जाएगा। बेहद जरूरी अथवा इमरजेंसी होने पर ही बिजली सप्लाई बंद करके मरम्मत कार्य किया जाए। एसई एसके बंसल का कहना है कि गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने की वजह से मार्च-अप्रैल में बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य किया जाता है। 24 मार्च को लॉकडाउन होने की वजह से मरम्मत कार्य 15 मई से शुरू हो सका। ऊपर से मौसम बार-बार बिगड़ने की वजह से उपकरणों में दिक्कत पैदा हो रही है। इन हालातों के चलते सुचारु बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए रोजाना मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed