फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Posters on public properties are tarnishing the shine of marble worth crores

Rohtak News: सार्वजनिक संपत्तियों पर लगे करोड़ों के मार्बल की चमक को फीका कर रहे पोस्टर

Tue, 19 Nov 2024 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Posters on public properties are tarnishing the shine of marble worth crores
19सीटीके16..विधानसभा में स्वच्छता को लेकर स्वच्छता मुद्दा उठाते विधायक बीबी बतरा। स्रोत:पार्टी
रोहतक। सरकारी संपत्तियों व चौराहों पर लगे पोस्टर-स्टीकर शहर का सौंदर्य खराब कर रहे हैं। सार्वजनिक संपत्तियों पर करोड़ों रुपये से लगाए गए मार्बल की चमक चस्पाए गए स्टीकर कम कर रहे हैं। शहरों की सुंदरता खराब करना स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत के स्लोगन का उल्लंघन है। सरकार इस ओर ध्यान दे और शहर को स्वच्छ बनाए। यह मुद्दा मंगलवार को विधानसभा में विधायक भारत भूषण बतरा ने प्रमुखता से उठाया। सरकार से इसकी रोकथाम के बारे में जवाब भी मांगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शहर के मानसरोवर पार्क के गेट पर शानदार मार्बल लगा है। यह पोस्टर व स्टीकरों से अटा है। ये पोस्टर व स्टीकर मार्बल की चमक व सुंदरता कम कर रहे हैं। यही हाल, डबल पार्क समेत अन्य सार्वजनिक संपत्ति का है। चौराहे व एलिवेटेड पुल तक इससे अछूते नहीं हैं। यह सब एक दिन में नहीं हुआ है। इससे साफ है कि शहर की स्वच्छता कितनी दुरुस्त है। सरकार हिदायत जारी करें कि पोस्टर या स्टीकर छापने वाले अपनी प्रिंटिंग प्रेस का नाम व नंबर जरूर लिखें। ये स्वच्छता अभियान को सीधे तौर पर ठेंगा दिखा रहे हैं। इस बारे में न केवल चेतावनी जारी की जाए, बल्कि जुर्माना भी तय किया जाए। सरकार इसकी रोकथाम कैसे करेगी, इस बारे में जवाब दे, इस पर सख्त कानून बनाए। विधायक ने एक्सटेंशन लेक्चरर्स का मामला उठाते हुए एक्सटेंशन प्रथा, ठेका प्रथा बंद करने पर जोर दिया। इनकी जगह नियमित भर्ती करने का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed