फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Possibility of drizzle tomorrow, minimum temperature will be 7 degrees next week

Rohtak News: कल बूंदाबांदी की संभावना, अगले सप्ताह न्यूनतम पारा रहेगा 7 डिग्री

Sat, 07 Dec 2024 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Possibility of drizzle tomorrow, minimum temperature will be 7 degrees next week
बहादुरगढ़। क्षेत्र में करीब ढाई माह बाद हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। 8 दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रहेंगे। वहीं, अगले हफ्ते तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। यानी अगले दो-तीन दिन सुबह और शाम के साथ-साथ दोपहर को भी ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में मानसून की विदाई के बाद से बारिश नहीं हुई है। सितंबर के पहले हफ्ते में बारिश हुई थी। यही वजह है कि ठंड भी इस बार बैकफुट पर है। दिसंबर का पहला हफ्ता बीत गया है और ठंड का ठीक से आगाज तक नहीं हो पाया है। शुक्रवार को हवा में नमी का स्तर 33 से 92 प्रतिशत तक रहा। 7 और 8 दिसंबर को हल्का कोहरा रहने की संभावना है। 8 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 9 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

10 और 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रह सकता है। फिलहाल 24 घंटे में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर में आमतौर पर सबसे ठंडा महीना होता है। इस महीने में क्रिसमस और नए साल के आसपास तापमान में सबसे अधिक गिरावट आती है। दिसंबर के अंतिम दिनों में तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। अधिकारियों का कहना है कि 8 दिसंबर को बारिश देर रात से शुरू हो सकती है और सोमवार सुबह तक जारी रह सकती है। इसके बाद सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed