फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Poppy powder worth Rs 38.50 lakh being taken to Punjab via Haryana caught in Rohtak

Rohtak News: हरियाणा के रास्ते पंजाब ले जाया जा रहा 38.50 लाख का चूरा पोस्त रोहतक में पकड़ा

Wed, 22 Jan 2025 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Poppy powder worth Rs 38.50 lakh being taken to Punjab via Haryana caught in Rohtak
रोहतक में हाईवे-152 डी पर चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार आरोपी।
हाईवे-152 डी पर सीआईए वन की टीम ने मंगलवार दोपहर 38.50 लाख रुपये का नशीला पदार्थ चूरा पोस्त पकड़ा है। टाटा-407 गाड़ी को जब्त कर आरोपी के कब्जे से 361 किग्रा चूरा पोस्त बरामद हुआ है।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ मध्यप्रदेश से वाया हरियाणा होते हुए पंजाब के लिए पहुंचाना था। पुलिस ने आरोपी चालक को काबू कर उसे अदालत के समक्ष पेश किया है। आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामूला निवासी तौसीफ अहमद खान के रूप में हुई है। अदालत ने 6 दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाईवे-152 डी पर गांव खैरड़ी की तरफ से एक टाटा-407 आएगी। वह पंजाब की ओर जाएगी। हाईवे-152 डी के पुल के नजदीक गांव खैरड़ी पहुंचकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक टाटा-407 बिना नंबर की गाड़ी आई। जांच की तो गाड़ी में लोहे के 13 ड्रम मिले। 12 ड्रमों में प्लास्टिक पन्नी में 361 किग्रा चूरा पोस्त मिला, जबकि एक ड्रम में काला तेल मिला। आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह और उसका साथी जसविंदर उर्फ जस्सा उर्फ राहुल वासी होशियारपुर पंजाब मिलकर नशीले पदार्थ बेचने का काम करते हैं। पुलिस की ओर से सक्षम अधिकारी के समक्ष नोटिस पेश कर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया है। अदालत ने आरोपी का 6 दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पुलिस टीम ने जांच के दौरान 38.50 लाख रुपये का चूरा पोस्त बरामद किया है। टाटा-407 के चालक को काबू किया गया है। 6 दिन के रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
- कुलदीप सिंह, प्रभारी सीआईए-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed