फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pollution increased due to dust storm, AQI reached 211

Rohtak News: धूल भरी आंधी से बढ़ा प्रदूषण, 211 पर पहुंचा एक्यूआई

Sat, 04 May 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 May 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Pollution increased due to dust storm, AQI reached 211
बहादुरगढ़। मौसम में बदलाव जारी है। शुक्रवार को दिन भर हवा चलती रही और धूल उड़ती रही। धूल उड़ने की वजह से एक्यूआई भी बढ़ गया। शुक्रवार को एक्यूआई ऑरेंज कलर में 211 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर तक जहां तेज धूप निकली लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल गया और आसमान काले बादलों से ढक गया। हालांकि मौसम विभाग की ओर से हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। बादल बिना बरसे ही आगे निकल गए। 4 मई को शाम और रात के समय धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

इन दिनों सुबह और रात के समय तापमान कम रहता है। दोपहर कोतेज धूप निकली। खेतों में फसलों की कटाई कढ़ाई का कार्य चल रहा है। इस वजह से प्रदूषण भी बढ़ गया है। मई की शुरूआत में जहां प्रदूषण येलो जोन में रहा। शुक्रवार 3 मई को एक्यूआई भी बढ़ गया और यह ऑरेंज कलर में 211 दर्ज किया गया। 4 मई को तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 8 मई तक तापमान 41 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई है। हवा में नमी का स्तर 17 से 51 प्रतिशत रहा। 5 से 8 मई के बीच अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री रह सकता है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले पांच दिनों से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों के दौरान पहाड़ों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे पहाड़ों के ढलानों से आ रही तेज हवा ने मौसम को आरामदायक बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 63 : शुक्रवार की शाम आसमान काले बादलों से ढका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed