फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Political temperature rises as the sun rises, Deependra remains ahead in every round

Rohtak News: सूरज चढ़ने के साथ चढ़ा सियासी पारा, हर राउंड में रहे आगे दीपेंद्र

Wed, 05 Jun 2024 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Political temperature rises as the sun rises, Deependra remains ahead in every round
रोहतक। लोकसभा चुनाव के बाद मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हुई। गर्मी में सूरज चढ़ने के साथ से राजनीतिक पारा गर्माता गया। दोपहर को गर्मी व चुनावी पारा दोनों हाई रहे। चुनाव परिणाम जानने को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक ही नहीं, कर्मचारी व पुलिस के जवान भी उत्सुक नजर आए। मतगणना का पल-पल का अपडेट जानने को लेकर दिन भर धड़कनें तेज रही। पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक दीपेंद्र हुड्डा आगे रहे।
विज्ञापन

जाट संस्था परिसर में मंगलवार को रोहतक के चारों हलकों की मतगणना हुई। रेंडेमाइजेशन के बाद मतगणना शुरू हुई। पहले बैलेट वोटों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम खोली गईं। ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती का सुबह 8 बजे शुरू हुआ सिलसिला शाम पांच बजे तक जारी रहा। सुबह से शाम तक करीब 9 घंटे चली मतगणना के हर राउंड का उतार-चढ़ाव लोगों की उत्सुकता का केंद्र बना रहा। कर्मचारी व पुलिस के जवान भी देश की नई सरकार की तय होती तस्वीर का रुख जानने के लिए मीडिया सेंटर से पल-पल की जानकारी लेते रहे। यही नहीं, कोई बाहर सड़क पर मोबाइल में अपडेट ले रहा था तो कोई टीवी स्क्रीन पर नजरें जमाए रहा।
विज्ञापन

मतगणना के शुरुआती दौर से ही कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। इसके बाद हर बूथ व विधानसभा क्षेत्र से दीपेंद्र की बढ़त बनती गई। यह बढ़त अंत तक जारी रही। दीपेंद्र भाजपा प्रत्याशी डाॅ. अरविंद शर्मा से कहीं पीछे नहीं रहे। हर राउंड में दीपेंद्र को हजारों वोटों की बढ़त मिलती रही। नतीजतन मतगणना समाप्त होने तक तीन लाख 37 हजार वोटों की बढ़त के साथ भारी मतों से जीत दर्ज की। इस बढ़त को लेकर समर्थकों में भी सुबह 10 बजे बाद से ही जीत के जयकारे गूंजने शुरू हो गए। दोपहर को पार्टी चुनाव कार्यालय में माहौल जीत के जश्न में तबदील हो गया। दीपेंद्र हुड्डा के डी पार्क स्थित घर पर भी महिलाओं की भीड़ जमा होने लगी। यहां महिलाओं ने लोकगीतों पर नाच कर अपनी खुशी जाहिर की। जीत के इस माहौल में दीपेंद्र भी चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। यहां अपने हाथ हिलाकर व हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन व आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed