{"_id":"5772e43a4f1c1b0f3e79b2f4","slug":"political-rahul-ghandi-digvijay-singh-congress-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का बंटाधार करने को राहुल से बेहतर कोई नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का बंटाधार करने को राहुल से बेहतर कोई नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 29 Jun 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा पर कसा तंज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। अपराध बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। ऐसे में लगता है कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में यह पार्टी पूरी तरह से खत्म है। देश से भी इसका सफाया हो जाएगा। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की चर्चाओं पर कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कांग्रेस का बंटाधार करने के लिए उनसे बेहतर कोई नेता नहीं है। दिग्विजय चौटाला दिल्ली इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल के कार्यालय आए थे। सबसे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके जरूरी दिशा निर्देश दिए।
इनसो 24 घंटे के नोटिस पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अगर छात्र संघ चुनाव होते हैं तो इनसो सभी शिक्षण संस्थाओं में जीत का परचम लहराएगा। क्योंकि इनसो ही छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। सरकार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी प्रणाली से चुनाव कराए, इनसो 24 घंटे के नोटिस पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हालांकि, छात्रों की भावनाओं के अनुसार कार्यकर्ता प्रत्यक्ष चुनाव की मांग को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। इसके लिए सभी जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर छात्रों को प्रत्यक्ष रूप से वोट डालकर सीधे अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया जाएगा। अप्रत्यक्ष चुनाव से छात्र राजनीति में भ्रष्टाचार व खरीद फरोख्त के साथ गुंडागर्दी बढ़ेगी। इसलिए लिंगदोह कमेटी के अनुसार प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से चुनाव होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इनसो छात्र संघ चुनाव में 33 फीसदी छात्राओं को टिकट देगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि आने वाले समय में कई संगठनों के छात्र नेताओं को इनसो में शामिल किया जाएगा। कहा कि जल्द ही इनसो छात्र संगठन विभाग व कक्षा स्तर पर भी कार्यकारिणी का गठन करेगा। इस दौरान इनेलो के जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, बलवान सिंह सुहाग, डा. कुलदीप नारा, डा. नफे लाहली, डा. संदीप हुड्डा, शहरी प्रधान राजेश सैनी, एमडीयू अध्यक्ष रामबीर बडाला, अरविंद गोस्वामी, रवि रेढू, अभिषेक देशवाल, मंजीत देशवाल, मंजीत मलिक, भीष्म दहिया आदि मौजूद रहे।
बंसीलाल-भजनलाल की राह पर चलेंगे हुड्डा
इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जिस तरह से बंसीलाल और भजनलाल को अपनी राजनीतिक पारी के आखिरी दिनों में अलग पार्टी बनानी पड़ी थी उसी तरह भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी अंतिम समय में अलग पार्टी बनानी होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आदेश हुड्डा ने नहीं माना है उससे लग रहा है कि उनका कांग्रेस में समय खत्म हो गया है।
विज्ञापन
एबीवीपी के पूर्व जिलाध्यक्ष इनेलो में शामिल
इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल के कार्यालय पर इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने एबीवीपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अमनदीप फौगाट को पार्टी में शामिल कराया। प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि एबीवीपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के इनसो में शामिल होने से साफ हो गया कि छात्र संघ चुनाव से पहले ही लोगों ने भाजपा की विचारधारा को त्यागना शुरू कर दिया है। इनसो पूरी तरह से मजबूत है और चुनाव में इसका परचम लहराएगा। इनके अलावा भाजपा व व्यापारी नेता राजू भूटानी भी फिर इनेलो में शामिल हुए। राजू भूटानी ने बताया कि वह पहले इनेलो के सच्चे सिपाही थे, लेकिन कुछ लोगों ने बरगला कर उनको भाजपा में शामिल करा दिया था।