फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   polise seized ration in sikka colony of sonipat, after information

सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में बंट रहा था मुफ्त राशन, प्रशासन ने किया जब्त

Sat, 12 Oct 2019 08:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
polise seized ration in sikka colony of sonipat, after information
सोनीपत। शहर की सिक्का कॉलोनी में मुफ्त राशन वितरण की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस और प्रशासन के पहुंचने पर राशन वितरण कर रहेे लोग मौके से निकल गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से बातचीत के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सिक्का कॉलोनी स्थित एक गोदाम के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी। लोग एक पर्ची लेकर गोदाम में पहुंच रहे थे। बताया गया कि वहां पर मुफ्त में राशन मिल रहा था। पर्ची दिखाने पर ही राशन दिया जा रहा था। इसी बीच इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की सूचना प्रशासन को दी। जिस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम विजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोदाम में रखा राशन जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसे लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राशन किसकी ओर से बंटवाया जा रहा था। प्रशासन ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोदाम में राशन मिला
राशन वितरण किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर गए तो गोदाम में राशन रखा हुआ था। मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई थी। प्रशासन की टीम मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल, प्रभारी, सिक्का कॉलोनी चौकी।
जिसकी भी संलिप्तता होगी उस पर की जाएगी कार्रवाई
गोदाम में रखा राशन जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिस किसी की भी संलिप्तता मिलेगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विजय कुमार, एसडीएम एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed