{"_id":"67de3d960ff4de0d6805bf52","slug":"policeman-dies-in-road-accident-in-rohtak-search-for-unknown-vehicle-continues-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक में सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोहतक में सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी
Sat, 22 Mar 2025 10:03 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:03 AM IST
सार
राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेंद्र को पीजीआई में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के थाना लखन माजरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी की स्कूटी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें उपचार के लिए पीजीआई ले गई, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मृतक पुलिसकर्मी सुरेंद्र पुलिस विभाग में ईएसआई के पद पर तैनात थे और इन दिनों न्यायालय में एक जज की सुरक्षा में ड्यूटी पर थे। वह पुलिस लाइन में रहते थे और ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी लखन माजरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेंद्र को पीजीआई में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस विभाग और उनके सहकर्मियों में इस हादसे को लेकर गहरा शोक है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन