{"_id":"d012c90dc046533248f63dca5126f8b2","slug":"police-will-now-be-seen-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर तरफ रहेगी पुलिस नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर तरफ रहेगी पुलिस नजर
रोहतक/ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जिला रोहतक में अब पीसीआर और राइडर पर तैनात पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेज, पार्क और बैंक सहित शिक्षण संस्थानों के बाहर मुस्तैदी से नजर आएंगे।
इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा शाम के समय भीड़-भाड़ वाले स्थानाें और सार्वजनिक स्थलों पर भी तैनाती रहेगी।
सुबह के समय पार्कों के बाहर राइडर और पीसीआर की तैनात की गई है। इसके बाद बैंक, शिक्षण संस्थान और बाजार में तैनात होगी।
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने निर्देश दिए हैं कि घटना की सूचना मिलते ही राइडर और पीसीआर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस मुख्यालय को मामले से अवगत कराए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में मौजूदा समय में 45 राइडर और 18 पीसीआर हैं। इनके प्वांइट निर्धारित हैं। इसके अलावा महिला पीसीआर और राइडर की अलग से तैनात की गई है।
महिला पीसीआर व राइडर की तैनाती के बाद से ही शिक्षण संस्थानों और अन्य स्थानों पर छेड़छाड़ की घटनाओं पर पूरी तरह से काबू पाया गया है।