{"_id":"619bf617ef825f501826a267","slug":"police-will-give-security-to-birlan-till-the-elections-rohtak-news-rtk6306187141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव तक बिड़लान को सुरक्षा देगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव तक बिड़लान को सुरक्षा देगी पुलिस
विज्ञापन
लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन करते संजय बिडलान व उनके सर्मथक। संवाद
रोहतक। पुलिस अधिकारियों ने निगम कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि नगरपालिका कर्मचारी संघ के चुनाव तक निवर्तमान प्रधान संजय बिड़लान के घर पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। उनके हमलावरों की शनाख्त कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ लोगों ने रविवार को बिड़लान पर उनके घर के बाहर हमला कर दिया था, जिसमें वह, पत्नी और बेटा घायल हो गए थे। गुस्साए समर्थकों ने उसके बाद पाड़ा मोहल्ला की एक सड़क जाम कर दी थी, पुलिस के आश्वासन पर आवाजाही बहाल की गई थी।
इसी कड़ी में सोमवार सुबह बिड़लान समर्थक सुबह निगम मुख्यालय पर इकट्ठे हुए। उसके बाद पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। ग्रोवर ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को सजा दिलवाएंगे। उसके बाद बिड़लान और उनके समर्थकों ने डीएसपी डॉ. रविंदर से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की। डॉ. रविंदर ने एसएचओ देवेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि कर्मचारी संघ के दो दिसंबर को होने वाले चुनाव तक बिड़लान के घर पर गाड़ी और कांस्टेबल तैनात किए जाएं।
बिड़लान की आशंका पर डीएसपी डॉ. रविंदर ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान वह खुद फोर्स के साथ निगम मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे। बिड़लान ने पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए आरोपियों की शनाख्त की। डॉ. रविंदर ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। संघ के निवर्तमान महासचिव श्रवण बोहत ने कहा कि 25 को रोहतक में संघ की राज्यस्तरीय कन्वेंशन है, जिसमें प्रदेश के उप महासचिव शिवचरण भी शामिल होंगे। वह खुद एसपी को इस मामले में सख्त कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपेंगे ताकि किसी और शहर में ऐसी घटना न हो।