{"_id":"63ec91d7fb57a7c43605cbe5","slug":"police-took-sarpanchs-came-to-protest-against-cm-and-e-tendering-in-rohtak-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: ई टेंडरिंग और CM का विरोध करने पहुंचे सरपंच, काले झंडे दिखा किया प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: ई टेंडरिंग और CM का विरोध करने पहुंचे सरपंच, काले झंडे दिखा किया प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई
Wed, 15 Feb 2023 01:33 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:33 PM IST
सार
रोहतक में ई टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करने के लिए एमडीयू गेट नंबर 2 पर पहुंचे, जहां पुलिस ने सरपंचों को अंदर जाने से रोक दिया। सरपंचों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
सीएम का विरोध करने पहुंचे सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में ई टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों ने एमडीयू गेट नंबर 2 पर पहुंच कर काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम का विरोध किया। इसी दौरान डीएसपी यशपाल खटाना ने मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे सरपंचों को पुलिस ने देवीलाल पार्क से दौड़ा दौड़ा कर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 20 सरपंचों को हिरासत में लिया
इसके बाद कुछ सरपंच विरोध प्रदर्शन करते हुए एमडीयू गेट नंबर 2 पर पहुंचे, जहां पुलिस ने सरपंचों को अंदर जाने से रोक दिया। सरपंचों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाते हुए धरने पर बैठ गए। डीएसपी यशपाल खटाना ने सरपंचों को हिरासत में लिया और थाने ले गए। डीएसपी ने कहा कि सरपंच सीएम से मिलने नहीं बल्कि उनका विरोध करने के लिए और उत्पात मचाने के लिए आए थे। करीब 20 सरपंचों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
रोहतक में ई टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करने के लिए एमडीयू गेट नंबर 2 पर पहुंचे, जहां पुलिस ने सरपंचों को अंदर जाने से रोक दिया। सरपंचों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए।