फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police took a big action against drug abuse in Rohtak, made suspects do sit-ups; chased away some

Haryana: रोहतक में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्धों से उठक-बैठक करवाई; कुछ को खदेड़ा

Wed, 04 Dec 2024 01:46 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Dec 2024 01:46 PM IST
सार

थाना शहर प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशीले पदार्थ लाने वालों और सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Police took a big action against drug abuse in Rohtak, made suspects do sit-ups; chased away some
रोहतक पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में नशे पर नकेल कसने के लिए पुलिस और सीआईए टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इंदिरा कॉलोनी समेत कई इलाकों में नशा खरीदने और लेकर आने वालों की धरपकड़ की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्धों से नशे में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देते हुए उठक-बैठक कराई और कुछ को खदेड़ दिया।

विज्ञापन

जांच अभियान का विवरण
पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से अभियान शुरू किया। नशे के सौदागरों, खरीददारों और संदिग्धों पर नजर रखी गई। तलाशी के दौरान कुछ युवकों के पास नशीला पदार्थ बरामद हुआ। हालांकि, कम मात्रा होने के कारण पुलिस ने युवाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया। रेलवे ट्रैक और सुनसान इलाकों में नशा कर रहे युवाओं को हल्का बल प्रयोग करते हुए वहां से भगा दिया गया।

विज्ञापन


स्थानीयों का समर्थन
इंदिरा कॉलोनी के निवासी निर्मल ने बताया कि पुलिस की टीम सुबह से सक्रिय रही और नशा लेने आने वाले युवाओं पर कार्रवाई की। कई लोगों के पास से नशे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का बयान
थाना शहर प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशीले पदार्थ लाने वालों और सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed