फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police serching accused in uttar pradesh

कैदी की तलाश में लगी पुलिस की टीमें, यूपी तक भी पहुंची

Sun, 25 Oct 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 25 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई से पुलिस कस्टडी से फरार डकैती के मामले में सजा काट रहे कैदी पूनाराम तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। कैदी की तलाश में रोहतक और करनाल सहित आधा दर्जन टीम लगी हैं। कैदी की तलाश में पुलिस यूपी सहित शामली में उसके गांव में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पीजीआई से शुक्रवार सुबह पुलिस कस्टडी से डकैती के मामले में सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। करनाल पुलिस उसे सोमवार को जेल से पीजीआई में कूल्हे का ऑपरेशन कराने के लिए लेकर आई थी। फरार कैदी पूनाराम (58) शामली जिले के झिंझाना थानांतर्गत खानपुर कलां गांव का रहने वाला है। उसे घरौंडा में 2002 में डकैती डालने के मामले में 10 साल की सजा मिली थी और अब करनाल जेल में बंद था।
विज्ञापन


इस मामले में लापरवाही बरतने पर करनाल के एचसीपी हरपाल सिंह, कांस्टेबल प्रदीप व सोमबीर के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया गया था, जबकि पूनाराम पर पुलिस कस्टडी से भागने का केस हुआ था। पूनाराम के कस्टडी से भागने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीजीआई एसएचओ कुलदीप ने बताया कि करनाल व यहां की पुलिस मिलकर कैदी की तलाश में लगी हुई है और उसके करीबियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे उनके सहारे भी पूनाराम का पता किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावरिया गिरोह का सदस्य रहा है पूनाराम
पीजीआई से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ कैदी पूनाराम कोई छोटा अपराधी नहीं था, बल्कि वह बावरिया गिरोह का सदस्य रहा है। बावरिया गिरोह में एक दर्जन तक बदमाश होते है जो इक्ट्ठे होकर घर में लूटपाट करने के लिए घुसते हैं। इस दौरान घर का कोई सदस्य जाग जाता है तो उसकी बेरहमी से हत्या तक कर देते हैं। जिस समय घरौंडा में डकैती डाली गई, उसी समय पूनाराम के गृह जनपद के आसपास भी कई जगह बावरिया गिरोह का आतंक रहा था। उसके बाद ही वह गिरोह यूपी की सीमा से सटे हरियाणा के जिलों में पहुंच गया था। उस दौरान ही डकैती डाली गई और पूनाराम पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed