फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police released five accused in youth's harassment case

युवक के उत्पीड़न मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने छोड़ा

Tue, 05 Apr 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police released five accused in youth's harassment case
रोहतक। जिले के एक गांव के युवक के उत्पीड़न मामले में पुलिस ने पत्नी, साली, सास व दो सालों को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में जमानती धाराओं के चलते पुलिस ने उन्हें थाने से ही छोड़ दिया। सोमवार को पीड़ित युवक के रिश्तेदार एसपी से मिले और न्याय की मांग की।
विज्ञापन

एसपी ने लाखनमाजरा थाना पुलिस को निष्पक्ष व गहराई से जांच के निर्देश दिए। इसके बाद लाखनमाजरा पुलिस ने दोबारा डॉक्टरों से युवक की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान का कहना है कि जांच अधिकारी दोबारा से डॉक्टर की सलाह लेने गए हैं। जरूरत पड़ी तो दूसरी धाराएं लगाई जाएंगी। इसके बाद कानून के तहत आरोपियों को फिर गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं, युवक के एक रिश्तेदार का कहना है कि वे पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। बता दें कि 29 मार्च को एक युवक ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। उसने देरी से आने का कारण पूछा तो अपने मायके वालों को बुला लिया। इसके बाद उसकी सास, साली व सालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। प्राइवेट पार्ट पर मिर्ची लगा दिया। गंभीर हालत में उसे उसकी बहन ने पीजीआई में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed