फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police recovered from the pistol from the right pistol of the accused, intoxicants.

अजीब इत्तेफाकः आरोपियों की दाहिनी जेब से पिस्तौल से लेकर नशीले पदार्थ बरामद करती है पुलिस

Fri, 26 Jul 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Police recovered from the pistol from the right pistol of the accused, intoxicants.
इसे अजीब इत्तेफाक कहा जाएगा या फिर पुलिस की बनाई कहानी कि रोहतक पुलिस आरोपियों के दाहिनी जेब से ही पिस्तौल से लेकर नशीले पदार्थ बरामद करती है। ये हम नहीं, पुलिस की ओर से आरोपियों को पकड़ने के बाद दर्ज की जाने वाली रिपोर्ट ही गवाही दे रही है। अब सवाल यह उठता है कि दाहिनी जेब से बार-बार हथियार और नशीले पदार्थ बरामद होने के बाद भी आरोपी दाहिनी जेब का ही इस्तेमाल क्यों करते हैं? फिर पुलिस की दर्ज की जाने वाली रिपोर्ट में कुछ खेल है, यह अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

केस नंबर -एक
23 जुलाई को शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने सुनारियां चौक के पास से से सुनारिया खुर्द गांव के रहने वाले दिनेश को पकड़ा। पुलिस ने दावा किया कि दिनेश की दाहिनी जेब से पिस्तौल बरामद किया गया। जिसका चालान करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

केस नंबर-दो
23 जुलाई को ही सदर थाना पुलिस ने गोहाना रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर सांघी गांव के अनिल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया कि चेकिंग लेने पर अनिल की दाहिनी जेब से पिस्तौल बरामद किया गया। जिसे अनिल शौकिया तौर पर अपने पास रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर तीन
सिटी थाना पुलिस ने रैनकपुरा रोड पर मुखबिर की सूचना पर छापामारी की। जहां से खोखरा कोट की रहने वाली महिला बाला को पकड़ा। पुलिस ने दावा किया कि महिला की सलवार की दाहिनी जेब से करीब सात ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिसे पंजाब के फिरोजपुर से रोहतक में बेचने के लिए लाया गया था।
केस नंबर-चार
पुलिस ने आईएमटी क्षेत्र से अनिल को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी की दाहिनी जेब से 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
यह चार मामले तो बानगी भर मात्र है। आए दिन देखने में आता है कि पुलिस आरोपियों की दाहिनी जेब से ही नशीले पदार्थों से लेकर पिस्तौल तक बरामद करती है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामदगी के आधार पर ही रिपोर्ट में पेंट की जेब का जिक्र किया जाता है। फिर भी मामलों की जांच कराई जाएगी।

तो क्या पुलिस के लिए ही दाहिनी जेब का इस्तेमाल करते हैं गुर्गे
रोहतक। अब पुलिस अधिकतर मामलों में दाहिनी जेब से ही हथियार से लेकर नशीले पदार्थ बरामद कर रही है। कहीं आरोपी पुलिस के लिए ही तो दाहिनी जेब का इस्तेमाल नहीं करते। यह सवाल हर किसी के दिमाग में घर कर रहा है। आखिर क्यों और कैसे पुलिस को दाहिनी जेब से ही हथियार मिलते है? इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed