{"_id":"62c9d5e38f229d12bb2c5c12","slug":"police-reached-safidon-on-the-information-of-minor-s-marriage-rohtakcity-news-rtk651881550","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की शादी की सूचना पर सफीदों पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की शादी की सूचना पर सफीदों पहुंची पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। नाबालिग की सूचना पाकर पुलिस शहर थाना क्षेत्र में पहुंची, जहां से लड़की सफीदों जा चुकी थी। अब पुलिस सफीदों से लड़की को लेकर आई है, जिसे शनिवार को बाल कल्याण परिषद के सामने पेश किया, जहां से उसे बाल भवन भेजा गया है। अब सोमवार को दोबारा नाबालिग को परिषद के सामने पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सूचना मिली कि शहर की एक कॉलोनी में नाबालिग की शादी की जा रही है। लड़की की उम्र 18 साल से छह माह कम है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर लड़की नहीं मिली। बताया गया कि लड़की सफीदों जा चुकी है। पुलिस सफीदों पहुंची, पता चला कि एक धर्मशाला में शादी का कार्यक्रम हुआ है, जबकि परिजन व रिश्तेदार सगाई बता रहे थे। लड़की को रोहतक लाया गया। जांच में पता चला कि दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता हुआ है। मामले में बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर को भी बुलाया गया। इसके बाद बाल कल्याण परिषद के सामने पेश किया गया। परिषद ने पुलिस से पूरी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही दोबारा नाबालिग के बयान दर्ज किए जाएंगे।
वर्जन-
नाबालिग लड़की की शादी की सूचना मिली थी। पुलिस लड़की को सफीदों से लेकर आई है, जिसकी उम्र 17 साल 6 माह है। परिजन सगाई बता रहे हैं। जांच की जा रही है कि नाबालिग की शादी हो चुकी है या नहीं। मौजूद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना