{"_id":"64e32c217b1383687f07f70c","slug":"police-personnel-of-rohtak-will-watch-film-gadar-2-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: रोहतक में पुलिसकर्मी परिवार के साथ देखेंगे Gadar-2, आईजी बोले-मनोबल बढ़ेगा और तालमेल मजबूत होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: रोहतक में पुलिसकर्मी परिवार के साथ देखेंगे Gadar-2, आईजी बोले-मनोबल बढ़ेगा और तालमेल मजबूत होगा
Mon, 21 Aug 2023 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:50 PM IST
सार
रोहतक रेंज के आईजी कार्यालय के प्रवक्ता चमनलाल ने बताया कि आईजी राकेश कुमार आर्य ने यह कदम पुलिस कर्मचारियों व उनके परिजनों के मनोबल को बढ़ाने और कर्मचारियों व उनके परिजनों के बीच और बेहतर तालमेल करने के लिए उठाया है।
विज्ञापन
रोहतक के पुलिसकर्मी देखेंगे गदर 2
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक पुलिस प्रशासन की तरफ से पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को गदर-2 फिल्म दिखाई जाएगी। आईजी राकेश आर्य ने इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। रोहतक रेंज के आईजी कार्यालय के पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने बताया कि आईजी राकेश कुमार आर्य ने यह कदम पुलिस कर्मचारियों व उनके परिजनों के मनोबल को बढ़ाने और कर्मचारियों व उनके परिजनों के बीच और बेहतर तालमेल करने के लिए उठाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की व्यस्त दिनचर्या होती है जिसके कारण कई बार वे अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाते हैं। इसके साथ साथ वे अक्सर बहुत मानसिक दबाव वाली परिस्थितियों में भी काम करते है। ऐसी परिस्थिति में पुलिस महानिरीक्षक के इस कदम से न सिर्फ पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वे अपने परिजनों के साथ भी एक अच्छा व सकारात्मक समय बिता पाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला रोहतक के पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारिक सदस्यों को मंगलवार 22 अगस्त को दोपहर तीन बजे गदर-2 का शो दिखाया जाएगा।
विज्ञापन