फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police men missed job for not working properly

अब अफसरशाही का विश्लेषण, फिर सरकार लेगी एक्शन

Mon, 30 Nov 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 30 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष के सामने जिलों की बैठकों में कार्यकर्ताओं की अफसरों के खिलाफ शिकायतों को भले ही गंभीरता से नहीं लिया गया हो, मंत्री और आईपीएस के बीच विवाद होने पर जरूर अफसरशाही का विश्लेषण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस विश्लेषण में उन सभी जिलों को शामिल कर लिया गया है, जहां बैठकों में कार्यकर्ताओं ने अफसरों पर समस्या नहीं सुनने के साथ ही, बात नहीं मानने का आरोप लगाया था। सभी जिलों का फीडबैक लिया जा रहा है और जिस जगह की शिकायत में सच्चाई मिलेगी, वहां अफसरों में फेरबदल किया जा सकता है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने खुद भी यही कहा है कि अफसरों के विश्लेषण के बाद एक्शन भी लिया जाएगा। इस तरह साफ संकेत दिया जा रहा है कि अफसरशाही में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पिछले कुछ दिनों से सभी जिलों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर चलाया हुआ था। सभी जिलों में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विधायकों ने प्रदेश प्रभारी के सामने अफसरशाही के खिलाफ अपना दुखड़ा रोया था। अब स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज और आईपीएस संगीता कालिया के बीच विवाद होने के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर अफसरशाही का विश्लेषण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार अब अफसरशाही को किसी भी तरह से हावी नहीं होने देना चाहती है। यह भी मैसेज दिया जा सकता है कि भाजपा अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा विधायकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी।


प्रदेश प्रभारी और मेरे सामने मीटिंग में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अफसरों के बात नहीं सुनने के साथ ही समस्याओं के निस्तारण नहीं करने की शिकायत की थी, जिन पर विश्लेषण हो रहा है। उनके विश्लेषण के बाद जिस तरह की बात सामने आती है, उसके आधार पर एक्शन भी किया जाएगा। यह सब कुछ सरकार लोगों को बेहतर शासन के लिए कर रही है, जिससे अफसर आम आदमी की समस्या का तुरंत निस्तारण कर सके।
- सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed