फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police may present Baba and Chhota in court today

Rohtak News: बाबा और छोटा को आज पुलिस कर सकती है अदालत में पेश

Mon, 09 Dec 2024 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police may present Baba and Chhota in court today
रोहतक। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले गैंगस्टर राहुल उर्फ बाबा और उसके साथी आयुष उर्फ छोटा को पुलिस इस सप्ताह अदालत में पेश कर सकती है, क्योंकि अब दोनों की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन

19 सितंबर को तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे राहुल बाबा, दीपक फुर्तीला और आयुष छोटा के साथ 3 दिसंबर को पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई थी। इसमें यूपी के बागपत निवासी दीपक फुर्तीला की पैर में गोली लगने के बाद खून ज्यादा बहने से मौत हो गई थी। मुठभेड़ में दोनों बदमाश राहुल बाबा और आयुष छोटा भी घायल हुए थे। उनका इलाज पीजीआईएमएस में चल रहा है। दोनों की तबीयत में सुधार हो रहा है। अब पुलिस दोनों को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कोर्ट में ले जाने के लिए पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों को बढ़ाने के लिए आला अधिकारियों से संपर्क किया है। जल्द ही उनको अदालत में पेश कर वहां से रिमांड मांगी जाएगी। जिससे उनसे पूछताछ करके कुछ अहम जानकारी जुटाई जा सकें। सीआईए-2 प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि दोनों की तबीयत में सुधार है और उनको अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed