{"_id":"65bd29349816a67735011fbb","slug":"police-made-main-accused-got-anticipatory-bail-from-court-rohtak-news-c-17-roh1019-350842-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस ने बनाया मुख्य आरोपी, अदालत से मिल गई अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस ने बनाया मुख्य आरोपी, अदालत से मिल गई अग्रिम जमानत
Fri, 02 Feb 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर के करतारपुरा में अप्रैल 2023 में हुए पथराव के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी रमन को गिरफ्तार नहीं कर सकी। शुक्रवार को अदालत से आरोपी को अग्रिम जमानत मिल गई। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा लगाई है, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में जानलेवा चोट नहीं बताई गई है।
बचाव पक्ष के वकील पीयूष गक्खड़ ने बताया कि अप्रैल 2023 में पुलिस करतारपुरा में कैलाशो नाम की महिला को गिरफ्तार करने गई थी। आरोप था कि कैलाशो के रिश्तेदार रमन ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में रमन को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया था।