फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police issued advisory, drivers should be cautious in fog

Rohtak News: पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, धुंध में सावधानी बरतें वाहन चालक

Thu, 16 Jan 2025 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police issued advisory, drivers should be cautious in fog
रोहतक। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे व धुंध को लेकर पुलिस अधीक्षक ने एडवाइजरी जारी की है। वाहन चालकों को सतर्क किया है कि वे ड्राइविंग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
विज्ञापन

एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने बताया कि सर्दी कोहरे के मौसम में एहतियात उपायों से स्वयं ही नहीं बल्कि दूसरे को भी सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने कहा कि कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर दृश्यता कम रहेगी। ऐसे में सड़कों पर वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतनी होगी। चालक स्पीड का खास ध्यान रखकर धीमी गति से वाहन चलाए। वाहन मालिक यह भी सुनिश्चित करें कि वाहनों की हेडलाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंड स्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। धुंध के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें क्योंकि धुंध के दौरान हाई-बीम हेड लाईट कारगर नहीं होती है। इंडिकेटर को भी ऑन रखें ताकि दूसरे वाहन को भी आपके वाहन का पता चल सके। यदि कोहरे के कारण दृश्यता न्यून हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट को उपयोग अवश्य करें। साथ ही मोबाइल फोन तथा म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। इसके अतिरिक्त, बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें ताकि जो दिखाई न दे सके उसे सुनकर यात्रा को पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाया जा सके। इमरजेंसी स्टॉप होने पर, जहां तक संभव हो सड़क से नीचे वाहन को उतारने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed