{"_id":"6619b2a791b8c2bd320fa057","slug":"police-increased-patrolling-in-sectors-corporations-installed-cctv-cameras-rohtak-news-c-17-roh1019-401197-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेक्टरों में गश्त बढ़ाए पुलिस, निगम लगाए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेक्टरों में गश्त बढ़ाए पुलिस, निगम लगाए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टरों में क्राइम कंट्रोल करने के लिए डीएसपी विद्यानंद ने शुक्रवार को अर्बन एस्टेट थाने में ऑल सेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सेक्टर के पदाधिकारियों ने डीएसवी से मांग की कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। डीएसपी ने हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिया। साथ में आग्रह किया कि 15 अप्रैल तक अपने लाइसेंसी हथियार थाने में जमा करवा दें।
ऑल सेक्टर वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह छिल्लर व संयोजक कदम सिंह अहलावत ने बताया कि सेक्टर स्थित तीन स्थित पुलिस स्टेशन में शुक्रवार शाम चार बजे डीएसपी विद्यानंद व एसएचओ सतपाल सिंह के साथ बैठक हुई। बैठक में सेक्टरों में बढ़ती जा रही चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पुलिस को बताया गया कि शाम के समय चेन स्नेचिंग की वारदात हो रही हैं। उस समय पुलिस लगातार गश्त करे। पार्कों में महिलाओं को जागरूक किया जाए। मुख्य चौक व चौराहों पर नगर निगम से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। डीएसपी ने कहा कि पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। लोगों से आग्रह है कि वे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 15 अप्रैल तक अपने लाइसेंसी हथियार जमा करवा दें।
इस मौके पर डॉ. रणजीत सिंह मलिक, सुखबीर हुड्डा, सुखबीर माथुर, अजीत सिंह मलिक, धनराज रंगा, रमेश अहलावत, संतलाल बुधवार, सुदीप श्योराण व राजेन्द्र दलाल भी मौजूद रहे।