फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police expose sex racket in spa centre

टीडीआई मॉल में स्पा के नाम पर चल रहा था जिस्म फिरोशी का धंधा, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 06:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
police expose sex racket in spa centre
कुंडली (सोनीपत)। कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के स्पा सेंटर में छापा मारकर पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। स्पा सेंटर से पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने अपने एक कर्मी को नकली ग्राहक बना कर स्पा में भेजा। बातचीत के बाद जब कर्मी ने टीम को इशारा किया तो टीम ने छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंडली थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुंडली के टीडीआई मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है, जिस पर थाना प्रभारी रवींद्र और महिला थाना प्रभारी पूनम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने वेलेंटाइन स्पा सेंटर में एक पुलिस कर्मचारी को नकली ग्राहक बना कर अंदर भेजा गया। स्पा सेंटर के अंदर के हालात का जायजा लेने के बाद पुलिसकर्मी ने टीम को इशारा किया, जिस पर टीम ने तुरंत छापेमारी की। वहां बने कमरों में टीम को तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। गिरफ्तार आरोपी रसोई गांव निवासी विवेक और पानीपत के मॉडल टाउन का प्रशांत है। आरोपी महिलाएं प्याऊ मनियारी, दिल्ली के टिकरी और रोहिणी की रहने वाली हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के छानबीन करने पर पता चला कि उस स्पा को दिल्ली का रहने वाला राजू चला रहा था, जिसको पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है
स्पा सेंटर पर देह व्यापार की सूचना मिली थी। महिला थाना की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं और दो युवकों को मौके से पकड़ा है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed