{"_id":"6896439922d7d387f1078b53","slug":"police-could-not-reach-the-accused-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223872-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
Sat, 09 Aug 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। खोल थाना क्षेत्र के गांव जैनाबाद में बुधवार रात बदमाशों ने घर में घुसकर सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय निहाल सिंह की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या मामले में अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिवार का कहना है कि दो महीने पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर फिरौती मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। धमकी भरी कॉल एक बार फिर आई थी। हालांकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। निहाल सिंह पिछले कुछ समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे। वारदात के समय - वह बैठक में सो रहे थे। घर के अन्य सदस्य अंदर के कमरों में थे। रात करीब 2 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली। उन्होंने शोर मचाया। बेटा अमित दौड़कर पहुंचा। बैठक में पिता लहूलुहान हालत में गर्दन कटी हुई थी। चाचा के बेटे ने डायल 112 पर सूचना दी।
परिजनों ने मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो रात को दो संदिग्ध व्यक्ति वहां से गुजरते दिखे। फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।