फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police control room daily complain

पुलिस कंट्रोल रूम पर रोजाना करते हैं शिकायत, मंडलायुक्त बोले, एक-दो दिन में दिला देंगे राहत

Sat, 23 Nov 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
police control room daily complain
रोहतक। नगर आयुक्त के आदेश पर नोटिस थमाने के बाद भी पुरानी आईटीआई ग्राउंड स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा कम्यूनिटी सेंटर में देर रात तक डीजे बजाना बंद नहीं हो रहा है। वीरवार रात करीब 12 बजे तक डीजे की तेज आवाज के कारण लोग सो नहीं पाए। इसके चलते शुक्रवार को इलाके के छह प्रबुद्ध लोग मंडलायुक्त से मिले और राहत की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने एक-दो दिन में राहत दिलाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम पर लोग हर रोज शिकायत करते हैं लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं एक बार जिला उपायुक्त से भी मिले हैं।
विज्ञापन

हुडा ने कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कराया था जिसका संचालन नगर निगम प्रशासन सशर्त लीज पर करवाता है। हैरानी की बात है कि इस कम्यूनिटी सेंटर का संचालनकर्ता नगर निगम अफसरों की ढिलाई की वजह से बेखौफ होकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है। कृष्ण कुमार, भूदेव कुमार, केएल सिंधवानी, अशोक व पंकज चावला आदि ने बताया कि शाम सात-आठ बजे शुरू होने वाला डीजे आधी रात तक तेज आवाज में बजता रहता है। इस कारण कम्यूनिटी सेंटर से सटी बैंक कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी और डीएलएफ कॉलोनी के कुछ हिस्से में रहने वाले लोग जाग कर रात काट रहे हैं। इन कॉलोनियों में हार्ट, ब्रेन ट्यूमर, अस्थमा व कैंसर के कई गंभीर रोगी रहते हैं। देर रात तक डीजे के बजने की वजह से इन रोगियों का काफी परेशानी हो रही है। कम्यूनिटी सेंटर संचालक को नगर निगम के लैंड ऑफिसरर आनंद मित्तल ने नोटिस थमाकर लीज निरस्त करने की हिदायत दी मगर इसके बावजूद कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

नोटिस में पांच दिन का अंतराल होने जरूरी : आनंद
रोहतक। नगर निगम की मॉनीटरिंग टीम का नेतृत्व कर रहे एलओ (लैंड आफिसर) आनंद मित्तल का कहना है कि संचालक को एक नोटिस दिया जा चुका है। यदि वह तेज आवाज में डीजे बजा भी रहा है, तब भी दूसरा नोटिस देने के लिए कम से कम पांच दिन का अंतराल होना जरूरी है। जब उन्हें वीरवार देर रात तक डीजे बजने की तत्काल सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने के बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि नोटिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कोई कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed