फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police arrest doctor and one other in fraud case

कैंसर पीड़ितों की मौत को हादसा दिखा क्लेम लेने का मामले में बहादुरगढ़ के चिकित्सक समेत दो गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2019 07:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
police arrest doctor and one other in fraud case
सोनीपत। कैंसर पीड़ितों का बीमा कराकर मौत के बाद उसे हादसा दिखा क्लेम लेने के मामले में एसटीएफ ने बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल के चिकित्सक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी वार्ड नंबर-8 हुडा पार्क कलानौर रोहतक का रहने वाला डॉ. धर्मबीर और सौदापुर जाटल रोड पानीपत का रहने वाला रिंकू है। चिकित्सक पर 50 हजार रुपये लेकर पोस्टमार्टम करने का आरोप है। पुलिस ने उससे पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विदित रहे कि एसटीएफ की सोनीपत इकाई ने 19 अप्रैल को एक गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को पकड़ा था। उन पर आरोप है कि वे कैंसर मरीजों की मौत के बाद उनके शव को दूसरी जगह ले जाकर गाड़ी से कुचल कर सड़क दुर्घटना का रूप दे देते थे और बीमा कंपनियों से मोटी रकम ऐंठते थे। गिरोह के सरगना गांव सेवली निवासी पवन, रिंढाना निवासी मोहित और गुमाना निवासी विकास से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए थे।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने बल्ला गांव के सुमित, प्रदीप और प्रमोद को पकड़ा था। रिमांड अवधि के दौरान उनसे साढ़े तीन लाख रुपये और मामले से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे। उसके बाद में एसटीएफ मामले में बारोटा चौकी में नियुक्त हवलदार अशोक, कैंसर पीड़ित पत्नी की मौत के बाद उसका क्लेम ले चुके आरोपी बेरी गांव निवासी चांद, हिसार के गांव धर्मखेड़ी फिलहाल रोहतक के सेक्टर-2 का रहने वाला पदम, धर्मखेड़ी का रहने वाला नरेश और लिवासपुर का रहने वाला जोनी सरोहा, हिसार सदर थाने में तैनात रहे एचसी रमेश और उग्रा खेड़ी के राकेश सहित हिसार और सोनीपत के तीन चिकित्सक डॉ. अबुंज जैन, डॉ. गौरव शर्मा और डॉ. प्रकाश झा और गांव धनाना निवासी जगदीश को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ ने अब मामले में बहादुरगढ़ अस्पताल के चिकित्सक डॉ. धर्मबीर और अपने जीजा की कैंसर से मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराकर हादसा दिखाने के आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

50 हजार रुपये में किया था सौदा
एसटीएफ टीम ने बताया कि बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. धर्मबीर ने कैंसर पीड़ित की मौत के बाद उसे सड़क हादसे में मौत दिखाने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने आरोपी से 5 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में गिरफ्तार आरोपी रिंकू ने अपने जीजा संदीप की कैंसर से मौत के बाद उसे सड़क हादसा दिखाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed