{"_id":"5e0610868ebc3e879e199ed3","slug":"police-arrest-accused-of-murder-rohtak-news-rtk534337692","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने का आरोपी 19 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने का आरोपी 19 साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी एसटीएफ टीम के साथ।
- फोटो : Sonipat
खरखौदा/सोनीपत। गांव सिलाना के ईंट भट्ठे पर करीब 19 वर्ष पहले अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की गला दबाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तरप्रदेश के जिला कन्नौज के गांव काकलपुर का रहने वाला राजेश उर्फ नान्हा है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस मृतक की पत्नी को पहले ही काबू कर चुकी है।
एसटीएफ सोनीपत प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि वर्ष 2000 में खरखौदा के सिलाना गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर व्यक्ति की हत्या की गई थी। व्यक्ति की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला बुलंदशहर का रहने वाला सोमबीर था। उसकी राजेश उर्फ नान्हा ने उसकी पत्नी राजेश कुमारी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की और बाद में शव को जमीन में दफना दिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी राजेश उर्फ नान्हा व सोमबीर की पत्नी राजेश कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। सोमबीर और आरोपी राजेश एक ही ईंट भट्ठे पर रहते थे, जिसके बाद षड्यंत्र के तहत सोमबीर की हत्या की गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने राजेश कुमारी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरोपी राजेश फरार हो गया था। उसे अदालत ने दिसंबर 2000 को भगौड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था। बाद में आरोपी की गिरफ्तारी पर वर्ष 2012 को पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। उसके बावजूद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। अब एसटीएम की टीम ने आरोपी राजेश को कन्नौज से काबू किया है। पुलिस मामले में आरोपी राजेश कुमारी को पहले ही काबू कर जेल भेज चुकी है। बताया गया है कि महिला फिलहाल जमानत पर है।
वारदात के बाद गुजरात भाग गया था आरोपी
एसटीएफ की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी राजेश कुमार गुजरात भाग गया था। आरोपी ने गुजरात में रहकर मजदूरी करने के साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की। अब एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह अपने घर आने वाला है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
सबूत जुटाए जा रहे
हत्या के मामले में वर्ष 2000 से फरार चल रहे आरोपी राजेश उर्फ नान्हा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जिससे मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें।
-सतीश देशवाल, प्रभारी एसटीएफ, सोनीपत।