{"_id":"6a1c23fb11f6ae1a72031c66","slug":"police-are-examining-cctv-footage-to-determine-whether-jyoti-fell-from-the-roof-or-was-pushed-rohtak-news-c-17-roh1019-864909-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ज्योति छत से गिरी या गिराई गई, को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ज्योति छत से गिरी या गिराई गई, को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
14-मृतका ज्योति। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में विवाहिता ज्योति की मौत पहेली बन गई है। वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस यह साबित नहीं कर सकी है कि छत से ज्योति बंदरों के डर से गिरी या किसी ने धक्का देकर गिराया है। यह मौके के गवाह या सीसीटीवी फुटेज से ही साबित हो सकता है।
ऐसे में रविवार को जांच टीम ने घर के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की पर कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक निंदाना गांव निवासी पवन ने शुक्रवार को शिकायत दी थी कि उसकी छोटी बेटी ज्योति की शादी 2018 में झज्जर जिले के गांव दूबलधन, हाल न्यू राजेंद्रा कॉलोनी निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं।
कृष्ण के पिता राजबीर सिंह हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड एसआई हैं। पवन का आरोप है कि उसकी बेटी ज्योति को शादी के बाद ही तंग किया जा रहा था। 29 मई को सूचना मिली कि ज्योति की मौत हो गई है। वे पीजीआई पहुंचे तो शव ट्रामा सेंटर के में था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि ज्योति की हत्या साजिश के तहत उसके ससुर राजबीर सिंह, पति कृष्ण व सास ने की है। आरोपी ससुर पहले से ज्योति को परेशान कर रहा था। एएसआई निकेश अहलावत का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।