फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Poetry recitation, essay writing and slogan competition were organized.

Rohtak News: कविता पाठ, निबंध लेखन, स्लोगन प्रतियोगिता कराई

Sun, 11 Feb 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 11 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Poetry recitation, essay writing and slogan competition were organized.
रोहतक। हरियाणा राज्य विधिक सेवा अथॉरिटी और हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय के सामूहिक सौजन्य से शुक्रवार को जेड ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में मण्डल स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें डिविजन में आने वाले सभी जिलों के विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक की अध्यक्षता में सभी प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया।
विज्ञापन

बीआरसी पुष्पा खत्री व बीआरसी जय भगवान के साथ-साथ डीएमएस दीपक अरोड़ा एवं लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर डॉ. कविता ने कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका निभाई। कविता पाठ, निबंध लेखन, स्लोगन प्रतियोगिता, वाद-विवाद, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, स्किट प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, भाषण, पीपीटी, डॉक्यूमेंट्री आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। डाइट प्राचार्य वीरेंद्र मलिक विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक पुष्पा शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के पत्रानुसार पुरस्कार राशि विजेता प्रतिभागियों के बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। बीआरसी जय भगवान ने बताया कि यह प्रतिस्पर्धा कुल 18 थीम पर आधारित रही। इस दौरान रेणु खत्री, बीईओ रंजना दलाल, सुमन हुड्डा, मिनाक्षी, अनीता भास्कर, संगीता, पूनम वर्मा, अंजू डबास, बबीता, अनीता, सीमा, सरोज, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed