फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PM launches PM Higher Education Campaign through VC,

Rohtak News: पीएम ने वीसी के माध्यम से पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान का किया शुभारंभ

Tue, 20 Feb 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 20 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
PM launches PM Higher Education Campaign through VC,
20सीटीके22....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमडीयू में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रधानमं
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) स्कीम समेत शिक्षा और कौशल विकास की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात राष्ट्र को देने की घोषणा की। जम्मू में आयोजित इस लोकार्पण कार्यक्रम की लाइव प्रसारण में मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में विश्वविद्यालय समुदाय समेत अतिथियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से पीएम-उषा स्कीम के अंतर्गत 78 परियोजनाओं के लिए 3600 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण घोषणा की। इस स्कीम के तहत एमडीयू को चयनित किया गया है। विश्वविद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों के लिए पीएम उषा स्कीम के तहत 20 करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान प्राप्त होगा।
विज्ञापन


एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भविष्योन्मुखी सोच, दूर दृष्टि व भारत के उच्चतर शिक्षण संस्थानों के विकास की महत्वपूर्ण पहल है। पीएम उषा स्कीम भारत में उच्चतर शिक्षा क्षेत्र में नए प्रतिमान गढ़ेगी। एमडीयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के प्रभावी क्रियान्वयन में यह वित्तीय अनुदान उपयोगी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय लोकार्पण कार्यक्रम में रोहतक लोकसभा सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद डाॅ. डीपी वत्स, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, रोहतक महापौर मनमोहन गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, समाजसेवी व शिक्षाविद सीता राम व्यास आदि मौजूद रहे।


कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनूप सिंह मान ने जताया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एमडीयू के निदेशक उच्चतर शिक्षा अभियान स्कीम प्रो. प्रदीप अहलावत ने स्कीम और अनुदान संबंधित जानकारी साझा की। मंच संचालन इमसार की प्रोफेसर डाॅ. दिव्या मल्हान ने किया। एमडीयू के कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. युद्धवीर सिंह, संकाय के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शोधार्थी-विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed