फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PM-CM joined virtually and stressed on adopting yoga

Rohtak News: वर्चुअली जुड़कर पीएम-सीएम ने योग अपनाने पर दिया जोर

Sun, 21 Jun 2026 07:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
PM-CM joined virtually and stressed on adopting yoga
05 जिला स्तरीय समारोह में योगाभ्यास करते मुख्य अति​थि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, ज
फोटो : 4,5,6,7 :-जिला स्तरीय समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा रहे मुख्यातिथि, किया सामूहिक योगाभ्यास
विज्ञापन

बोले, स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत की मजबूत नींव है योग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय राजीव गांधी परिसर में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने अपने संदेश में नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंंचकूला से वर्चुअल जुड़े।
जिलास्तर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत की मजबूत नींव योग है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति, ऋषि परंपरा और आध्यात्मिक ज्ञान की अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की बदौलत आज 200 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
साधकों ने किया योगासनों व प्राणायामों का अभ्यास :
राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणबीर सिंह ढाका, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा, चेयरमैन सतीश कौशिक के अलावा प्रशासन के उच्चाधिकारियों व भाजपा के पदाधिकारियों व योग साधकों के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगासनों व प्राणायामों का अभ्यास किया।
---------
स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में योग शिक्षा शामिल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कदम उठा रही है। प्रदेश में स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में योग शिक्षा को शामिल किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नियमित योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हरियाणा योग आयोग का गठन किया गया है। प्रदेश में 6500 गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

--------------
प्रधानमंत्री मजबूती के साथ रखते है भारत का पक्ष
डॉ. अरविंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री विश्व मंच पर भारत का पक्ष मजबूती और आत्मविश्वास के साथ रखते हैं। किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर वे भारत के सम्मान और हितों से कोई समझौता नहीं करते।

05 जिला स्तरीय समारोह में योगाभ्यास करते मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, ज

05 जिला स्तरीय समारोह में योगाभ्यास करते मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed