फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pledge taken not to pollute the water of canals and rivers

Rohtak News: नहरों, नदियों के जल को प्रदूषित न करने का लिया संकल्प

Sun, 23 Mar 2025 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pledge taken not to pollute the water of canals and rivers
22सीटीके18-राजकीय महाविद्यालय जसिया में विश्व जल दिवस पर एनएसएस वालंटियर्स के साथ सुनो नहरों की
रोहतक। जिले के सभी गांव व कस्बों में कम से कम 10 से 15 कुएं व लगभग इतने ही जोहड़ और तालाब होते थे। विकास की दौड़ ने इन सभी प्रमुख जल स्रोतों को बेकार व खत्म कर दिया है। इसलिए नहरों को बचाना पेयजल आपूर्ति के लिए जरूरी है। यह कहना है सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह व महासचिव मुकेश नैनकवाल का। वह शनिवार को राजकीय महाविद्यालय जसिया में विश्व जल दिवस पर एनएसएस के स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. सुदेश लाठर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोगिंदर सिंह, डॉ. मीनू सिंह व डॉ. राजकुमार सिवाच ने उनका स्वागत किया। सभी स्वयंसेवकों ने जल बचाने का और नहरों, नदियों के जल को किसी भी प्रकार से प्रदूषित न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को सुबह के सत्र में योग प्राणायाम कराया गया व सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। मिशन के मुख्य संरक्षक ने कहा कि जिले से पिछले दो दशक में लगभग 5000 से ज्यादा कुएं, जोहड़, तालाब खत्म या खराब हो चुके हैं। यह आने वाली पीढ़ी के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed