फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Players strive to win in table tennis competition

Rohtak News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाया जीत के लिए जोर

Sun, 07 Jul 2024 04:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Players strive to win in table tennis competition
फोटो 23- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित मामचंद वाटिका में आयोजित प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर लगात
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित मामचंद वाटिका में तीसरी राज्यस्तरीय रैंकिंग प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 550 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन शंकर बत्रा ने प्रतियोगिता में शिरकत की। वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास सैनी गेस्ट ऑफ आर्नर के रूप में शामिल हुए। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र राणा ने बताया कि शनिवार को अंडर-11 व 13 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में नलिन, प्रशिक्षक नीरज व पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने अगले दौर में बनाई जगह
लड़के अंडर 11 - गुरनेर सिंह (पंचकूला), हरिदान यादव (गुरुग्राम), आर्यन शर्मा (फरीदाबाद), सक्षम यादव (सोनीपत)।
लड़कियां अंडर 11 - कनक (हिसार), कुशा (फरीदाबाद), आरती (सोनीपत), पहलगुन (जींद)।
लड़के अंडर 13 - रुद्रांश मलिक (सोनीपत), कबीर (गुरुग्राम), भव्य शर्मा (भिवानी), रिशान (फतेहाबाद)।
लड़कियां अंडर 13 - आध्या (पंचकूला), अमायरा (अंबाला), भारती (कुरुक्षेत्र) आध्या (फरीदाबाद)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed