फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Play or study, work with passion: Subhashaj

खेल हो या पढ़ाई जुनून के साथ कार्य करें : सुभाषज

Wed, 13 Mar 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 13 Mar 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Play or study, work with passion: Subhashaj
रोहतक। जाट महाविद्यालय के 78वें खेल महोत्सव में मंगलवार को विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के पूर्व छात्र एवं सांपला के एसडीएम सुभाष जून ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

एसडीएम का प्राचार्य डॉ. शबनम राठी व कॉलेज खेल समिति के अध्यक्ष डॉ. बलराज देशवाल, सचिव डॉ. सुखबीर सिंह, समिति पदाधिकारियों व शिक्षकों ने स्वागत किया। खेल समारोह में विशिष्ट अतिथि ओलंपियन अंशु मलिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस खेल महोत्सव समारोह का शुभारंभ पूर्व डीपी इंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व डीपी बलजीत सिंह की पत्नी संतोष नांदल ने मार्च पास्ट के साथ किया। समारोह में मंच संचालन डॉ. कांता राठी, डॉ. वरुण मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को नशे से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि वे खेल हो या पढ़ाई सभी में जोश और जुनून के साथ कार्य करें। कॉलेज के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविदेव, डॉ. दिलबाग कादियान, डॉ. सुखबीर हुड्डा, डॉ. उमेद सिंह मलिक, डॉ. पीके खुराना भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे।
खेल विभाग के अध्यक्ष एवं समिति के सचिव डॉ. सुखबीर सिंधु ने खेल विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष डॉ. बलराज देशवाल, खेल आयोजन सचिव डॉ. सुखबीर सिंधु, डॉ. जगतवीर सहरावत, डॉ. रामिंद्र सिंह हुड्डा, डॉ. सुरेश मलिक, दयानंद मलिक, डॉ. अशोक खासा, डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. मुनीष नांदल, डॉ. प्रकाश कौर, डॉ. सरोज नारा, डॉ. सरोज बाला, डॉ. वरुण मलिक, डॉ. नीतेश लठवाल, डॉ. मनीष हुड्डा, डॉ. राम सहित सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
--बॉक्स--
1500 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम
कॉलेज खेल समिति के अध्यक्ष डॉ. बलराज देशवाल ने बताया कि जाट कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 78वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अरुण प्रथम, धीरज द्वितीय व अंजुम तीसरे स्थान पर रहा। शॉट पुट पुरुष वर्ग में दीपांशु प्रथम, पुनित द्वितीय और बिंटू तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट महिला वर्ग में निकिता प्रथम, निशु द्वितीय और सिम्मी तृतीय रही। लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में गौरव प्रथम, अंकित द्वितीय, कुणाल तीसरे स्थान पर रहा।
लॉन्ग जंप महिला वर्ग में निशु प्रथम, सिम्मी द्वितीय व साक्षी तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में पुनित प्रथम, दीपांशु द्वितीय और गौरव तीसरे स्थान पर रहा। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में निशु प्रथम, अन्नु द्वितीय व सिम्मी तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर रेस पुरुष वर्ग में अरुण प्रथम, अंजुम द्वितीय और तीसरे स्थान पर धीरज रहा। 800 मीटर रेस महिला वर्ग में सिम्मी प्रथम, मुस्कान द्वितीय व साक्षी तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस पुरुष वर्ग में प्रियांशु प्रथम, अंजुम द्वितीय व तृतीय स्थान पर सन्नी रहा। 400 मीटर रेस महिला वर्ग में सिम्मी प्रथम, निकिता द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही।

200 मीटर रेस महिला वर्ग में सिम्मी प्रथम, स्नेहा द्वितीय, मुस्कान तीसरे और 200 मीटर रेस पुरुष वर्ग में अरुण प्रथम, अंजुम दूसरे व धीरज तीसरे स्थान पर रहे। 500 मीटर रेस पुरुष में अरुण प्रथम, धीरज द्वितीय व सन्नी तीसरे स्थान पर रहा। 500 मीटर रेस लड़कियों में निशा प्रथम, सिम्मी दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में सुरेंद्र प्रथम, पुनित द्वितीय और गौरव तीसरे स्थान पर रहा। ज्वैलिन थ्रो महिला वर्ग में निशु प्रथम, अन्नु द्वितीय व सुप्रिया तीसरे स्थान पर रही। नींबू रेस में डॉ. रेखा रानी प्रथम रही। इस खेल महोत्सव में छात्रा सिम्मी ने जैवलीन थ्रो के अलावा 8 प्रतियोगिताओं में पुरस्कार हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed