फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Planted saplings and took a pledge to protect the environment.

Rohtak News: पौधरोपण कर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया

Sun, 26 Jul 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Planted saplings and took a pledge to protect the environment.
11-रोहतक के सैनी एजुकेशन सोसाइटी में पौधरोपण करते पदा​धिकारी व विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
रोहतक। सैनी एजुकेशन सोसाइटी के सभी संस्थानों में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन और हरित भारत के निर्माण के उद्देश्य से भव्य पौधरोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पौधों का वितरण प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी प्रेम सिंह दहिया सैनी ने किया। सोसाइटी प्रधान अवनीश कुमार सैनी ने कहा कि वृक्ष धरती का आभूषण और मानव सभ्यता के जीवनदाता हैं। कॉलेजों के प्रधान धर्म सिंह दहिया ने कहा कि विद्यालय और महाविद्यालय संस्कारों के केंद्र हैं। स्कूल मैनेजर ऋतुराज सैनी ने कहा कि प्रकृति का सम्मान ही मानव जीवन का सम्मान है। इस अवसर पर सचिव जगदीश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष नफे सिंह सैनी, कार्यकारिणी सदस्य, प्राचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed