फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pink Festival of Color Festival started with colorful flowers

रंग-बिरंगे फूलों संग हुआ रंग महोत्सव का गुलाबी आगाज

Sun, 01 Mar 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pink Festival of Color Festival started with colorful flowers
शनिवार को एमडीयू की गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव चल रहा फवारा । संवाद न्यूज एजेंसी
गुलाब, गेंदे व हरियाली से लबरेज नजर आने वाली एमडीयू की गुलाब वाटिका शनिवार को रंग-बिरंगी नजर आई। फ्लावर शो में शामिल खुशबूदार फूलों से महकती वाटिका फाल्गुन के गीतों से और मनोहारी बन गई। शनिवार को विवि की ओर से आयोजित सात दिवसीय रंग महोत्सव के पहले दिन युवा ढोल-नगाड़ों के थाप पर झूम उठे। तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर विवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, डॉ. शरणजीत कौर, विनोद कौशिक ने रंग महोत्सव का शुभारंभ किया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने राग बसंत में बंदिशें पेश करते हुए समा बांधा व शानदार सितार वादन प्रस्तुत किया। पहले दिन कार्यक्रम में रंगोली, स्लोगन व फू ल उत्सव में आर्या कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ का दबदबा रहा। रंग महोत्सव कार्यक्रम में पहले दिन 11 टीमों के 199 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का परचम लहराया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग महोत्सव के जरिये हरियाणा की कला, साहित्य, लोक कला, लोक संस्कृति का प्रस्तुतीकरण व संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विनोद कौशिक ने कहा कि विश्वविद्यालय का हरा-भरा रूप देखकर मन प्रसन्नचित हो उठा। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नीना सिंह ने रंग-महोत्सव के अवधारणात्मक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. राजकुमार ने रंग महोत्सव के विभिन्न इवेंट्स-रंग बहार, रंग सृजन, रंग-सुर, रंग-कलम, रंग-रास, रंग-व्यंजन, रंग तरंग की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन इमसार की प्राध्यापिका डॉ. दिव्या मल्हान ने किया।
विज्ञापन

रंगोली में मयूर पंखों का चला जादू
कैंपस में 21 प्रतिभागियों ने रंग-महोत्सव थीम पर रंगोली तैयार की। यहां म्यूर पंखों का जादू चलता। पेड़ पर बैठे मोर व पंख फैलाकर नाचते मयूर के चित्र को प्रतिभागियों ने अपनी रंगोली में उकेरा। रंगोली के लिए प्राकृतिक रंगों, हल्दी, चावल, आटे व नील का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में कैद किया हर लम्हा
ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में 50 प्रतिभागियों ने उत्सव का हर लम्हा अपने कैमरों में कैद किया। नगाड़े पर युवतियों के नाचने से लेकर फूलों के क्लॉजअप फोटोज और मुख्य द्वार की सुंदरता हर पल को अपने कैमरे में कैद करते हुए रंग-महोत्सव थीम पर युवाआें ने फोटोग्राफी की।
कैप्शन स्पर्धा ...रंग शरबतों का
कैप्शन प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने आकर्षक कैप्शन लिखकर ज्यूरी को लुभाया। यहां कलरफुल रंगों से ...रंग शरबतों का कैप्शन लिखा छात्रा महिमा ने। वहीं बी5 टीम की प्रतिभागी ने ...सारे प्रश्नों के हल तलाश करें, आओ फूलों में फल तलाश करें, रेत बनकर जो जी रहे हैं यहां, आज हम उनमें जल तलाश करें, कैप्शन से सबका दिल जीता।
फूलों के पौधों की अनूठी छटा ने लुभाया
फूल-उत्सव रंग बहार में 11 टीमों के 199 प्रतिभागियों ने फूलों व पौधों की अनूठी छटा से लुभाया। गुलाब वाटिका फूलों की खुशबू से महक उठी। रंग-बिरंगे फूलों की किस्मों ने विजिटर्स को लुभाया। रंग बहार में एलपीएस इंड्रस्ट्री, यासिन, हरियाणा व हुडा नर्सरी, जीवीएम कॉलेज सोनीपत, एमकेजेके कॉलेज, आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ से आई टीमों ने हिस्सा लिया। पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, गमले के पौधे, पुष्प टोकरी, पुष्प माला श्रेणी में अपनी प्रतिभा दर्शाई।
प्रवेश द्वार दिखी तिरंगे की मनमोहक छटा
रंग बहार-फूल उत्सव में गुलाब वाटिका के मुख्य द्वार पर फूलों से सजे तिरंगे की मनमोहक सजावट निराली रही। इसके साथ ही गुलाब उद्यान के द्वार को सुंदर रंगों से सजे मटकों व फूल मालाओं से सजाया गया। उद्यान में सेल्फी प्वाइंट बनाए गए।
नगाड़े की थाप पर झूमे शहरवासी
वाटिका में मुख्य द्वार से अंदर जाते ही पारंपरिक नगाड़ा वादन ने शहरवासियों का दिल जीता। युवा नगाड़े की धुन का आनंद उठाते हुए अपने कदमों को भी थिरकने से रोक नहीं पाए। पलवल के बंचारी गांव से आई नगाड़ा वादकों की टोली ने ब्रज डांस करके दिखाया। जिस पर बच्चे-बूढ़े झूमने लगे।
मोबाइल में कैद हुआ हर लम्हा
फूल-उत्सव में जगह-जगह बनाए गए सेल्फी प्वाइंट भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। फूल उत्सव में फूलों के साथ सेल्फी का क्रेज दिखा। कार्यक्रम में फूलों के प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बन रही थी। जगह-जगह फूलों के साथ लोग खुद को सेल्फी में देखते नजर आए। परिवार के साथ भी लोगों ने खुद को फूलों के साथ कैमरे में कैद किया।

प्रतिभागियों ने बनाना सीखा यम्मी ओरेंज चॉकलेट केक
शेफ आस्तिक ने चॉकलेट व ओरेंज के मिक्चर से यम्मी केक बनाना सिखाया। रंग व्यंजन में आईएचटीएम परिसर में चॉकलेट मेकिंग वर्कशाप का आयोजन किया गया। आईएचटीएम निदेशक डॉ. संदीप मलिक ने कार्यशाला की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। डॉ. मनोज ने आभार प्रदर्शन किया।

शनिवार को एमडीयू की गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव फूल व बच्चे के साथ फोटो लेती युवती    ।      संवाद न्य

शनिवार को एमडीयू की गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव फूल व बच्चे के साथ फोटो लेती युवती । संवाद न्य

शनिवार को एमडीयू की गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव फूलो के फोटो लेती युवती    ।      संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार को एमडीयू की गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव फूलो के फोटो लेती युवती । संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार को एमडीयू की गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव में लगी फूलो की प्रर्दशनी को देखती युवती    ।      सं?

शनिवार को एमडीयू की गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव में लगी फूलो की प्रर्दशनी को देखती युवती । सं?

शनिवार को एमडीयू में गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव ढोल नगाडे बजाते हुए    ।      संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार को एमडीयू में गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव ढोल नगाडे बजाते हुए । संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार को एमडीयू में गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव में पहुंचे अतिथि    ।      संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार को एमडीयू में गुलाब वाटिका में रंग महोत्सव में पहुंचे अतिथि । संवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed