{"_id":"6a91eb2865f08a56a10e1ca5","slug":"pilot-informed-students-about-career-opportunities-in-aviation-rohtak-news-c-17-1-rtk1057-911953-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पायलट ने विद्यार्थियों को बताए एविएशन में कॅरिअर के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पायलट ने विद्यार्थियों को बताए एविएशन में कॅरिअर के अवसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एविएशन क्षेत्र में कॅरिअर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इसमें बहादुरगढ़ निवासी और पिछले दो वर्षों से कनाडा के वैंकूवर में कमर्शियल पायलट के रूप में कार्यरत राहुल चौधरी ने विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी।
राहुल चौधरी ने विद्यार्थियों को बताया कि एविएशन क्षेत्र में पायलट के अलावा केबिन क्रू, ड्रोन पायलट, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग समेत कई रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए आईआईटी, जेईई, एनईईटी जैसे पारंपरिक करिअर विकल्पों के साथ एविएशन भी एक बेहतर और आकर्षक क्षेत्र हो सकता है।
विद्यार्थियों ने पूछे कॅरिअर से जुड़े सवाल
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने एविएशन क्षेत्र में प्रवेश, प्रशिक्षण और करियर से जुड़े कई सवाल पूछे। राहुल चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल तरीके से समाधान किया। उन्होंने एविएशन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आवश्यक तैयारी और संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में राहुल चौधरी ने विद्यार्थियों के लिए विशेष घोषणा की। उन्होंने कहा कि एविएशन क्षेत्र से संबंधित सबसे अधिक प्रश्न पूछने वाले विद्यार्थियों को एविएशन स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी पायलटों से मुलाकात करने के साथ कॉकपिट में बैठकर विमान संचालन की प्रक्रिया को करीब से देख सकेंगे। घोषणा के बाद विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू रानी, उपप्रधानाचार्या सुशीला, डीपी विजय छिल्लर, पीजीटी अंग्रेजी जलदीप समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो 82 :