फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGT teachers of English, Economics and Sociology will get training from November 11.

Rohtak News: अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र के पीजीटी शिक्षकों को मिलेगा 11 नवंबर से प्रशिक्षण

Thu, 07 Nov 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 07 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
PGT teachers of English, Economics and Sociology will get training from November 11.
झज्जर। शिक्षा विभाग में कार्यरत अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र के पीजीटी शिक्षकों को 11 नवंबर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण समग्र शिक्षा के तहत प्रदान किया जाएगा। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा की तरफ से सभी डाइट के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि समग्र शिक्षा के तहत अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और समाज शास्त्र विषय के प्राध्यापकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुछ जिलों में समाजशास्त्र प्राध्यापकों की संख्या कम होने के कारण केवल समाज शास्त्र विषय के प्रशिक्षण स्थल को परिवर्तित किया गया है। प्रशिक्षण स्थल का चयन आयोजक जिले की डाइट द्वारा किया जाएगा। संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी या डाइट प्राचार्य अपने अधीनस्थ प्राध्यापकों को निर्धारित जिले पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन


किस जिले का प्रशिक्षण कहां पर होगा
गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूहं, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़- गुरुग्राम
पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, भिवानी-रोहतक
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल-हिसार
यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल-अंबाला


विद्यार्थियों का डाटा 18 तक करना होगा आनलाइन
वर्ष 2024-25 के लिए मासिक स्कीमों के तहत विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि से संबंधित दूसरे व तीसरे तिमाही के लिए विद्यार्थियों का डाटा 18 नवंबर तक अपडेट करना होगा। मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस बारे में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निदेश जारी किए हैं। इसके तहत विभाग ने माड्यूल वन स्कूल एप पोर्टल पर लाइव कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थियों के बैंक खाता संख्या, परिवार पहचान पत्र आईडी को वेरिफाई करने के बाद ही डाटा अपडेट किया जाए। जिन दो-दो विद्यार्थियों के लिए एक ही बैंक खाता अंकित किया गया है, उसे भी चेक करके अलग-अलग बैंक खाता अंकित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीजीटी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके अलावा विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए दूसरी व तीसरी तिमाही के लिए भी डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
- राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed